उहापोह: परिषदीय स्कूलों में 23 जनवरी तक अवकाश घोषित, शिक्षक जायेंगे या नहीं पढ़िए यह रिपोर्ट
राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों को 23 जनवरी तक बढ़ा दिया है।
दरअसल सरकार ने पहले राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों को 16 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 23 जनवरी कर दिया गया है। बता दें कि राज्य में सबसे पहले सरकार ने कक्षा एक से आठवीं तक स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया था वहीं इसे बाद में आगे की कक्षाओं और कॉलेजों के लिए भी लागू कर दिया गया था। बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।ANI ने 23 जनवरी तक होने वाले अवकाश की पुष्टि की है।
Uttar Pradesh Govt: Schools, colleges to remain closed till January 23, 2022.
Uttar Pradesh Govt: Schools, colleges to remain closed till January 23, 2022.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 16, 2022
शिक्षक स्कूल जाएंगे या नहीं
उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों में 23 जनवरी तक अवकाश होने के चलते कार्यरत शिक्षकों को स्कूल जाना है या नहीं अभी इस बात पर संशय बना हुआ है क्योंकि इस संबंध में अभी तक कोई भी स्पष्ट विभागीय आदेश नहीं आया।हांलकि पूर्व में CM के 16 जनवरी आज तक के अवकाश के आदेश के चलते शिक्षकों ने गत शनिवार 15 जनवरी को स्कूल जॉइन नहीं किया था जबकि उनके शीत कालीन अवकाश 14 जनवरी तक ही स्वीकृत थे।
इस परिस्थिति में एक बार फ़िर स्कूलों में 23 जनवरी तक के अवकाश होने के संदर्भ में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही है।माना जा रहा है कि कोविड के मामले में हुए अवकाश के मद्देनजर बच्चों के अवकाश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के चलते शिक्षकों को विद्यालय जाना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि मार्च के अंत तक जहाँ शिक्षकों के लिए दर्जनों ऑनलाइन ट्रेनिंग के साथ फिज़िकल ट्रेनिंग प्रस्तावित है वहीं चुनावी ड्यूटी के चलते और स्कूलों में बूथ होने की दशा में शिक्षकों को स्कूल में रहने को कहा जा सकता है।
वहीं UP CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब तक 22.87 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 15-18 साल के बच्चों में 51 लाख 37 हज़ार से अधिक लोगों को डोज दी गई है। 60 वर्ष आयु से अधिक के कोमॉर्बिड मरीज या किसी बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों,हेल्थ वर्कर्स को अब तक 3.87 लाख बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं:
प्रदेश में अब तक 22.87 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 15-18 साल के बच्चों में 51 लाख 37 हज़ार से अधिक लोगों को डोज दी गई है। 60 वर्ष आयु से अधिक के कोमॉर्बिड मरीज या किसी बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों,हेल्थ वर्कर्स को अब तक 3.87 लाख बूस्टर डोज लगाई जा चुकी हैं: UP CM pic.twitter.com/aGDOKJ1Txp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2022
प्रदेश में 1.03 लाख सक्रिय मामले हैं जिसमें से 1.01 लाख से अधिक लोग होम आइसोलेशन में हैं। लखनऊ में आज 2,300 मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामले 16,300 है और 16,200 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कुल 128 लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लखनऊ https://t.co/AvwyZAvq7b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2022
बता दें कि प्रदेश में शनिवार को बीते 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 95 हजार के पार पहुँच गई है। वहीं शुक्रवार को 24 घंटे में रेकॉर्ड 16,016 केस आए थे।