उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी ने शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुले रखने के आदेश दिए हैं।
शीत लहर की स्थिति को देखते हुए लखनऊ में 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे: DM लखनऊ, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/3wtxbhJVSc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2022
उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या के डीएम ने घने कोहरे और शीत लहर को देखते हुए ज़िले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को कल से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है।
घने कोहरे और शीत लहर को देखते हुए ज़िले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को कल से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है: DM अयोध्या, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/0kVTLoR5q5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2022
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त / वित्त विहीन एवं समस्त बोर्ड (कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के खुलने के समय में परिवर्तन करते हुये प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक किया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत ,अमेठी ,उन्नाव , हरदोई , बिजनौर, रामपुर आदि सुल्तानपुर आदि जनपदों में कोहरे व शीतलहर के चलते विद्यालय के समय में परिवर्तन का आदेश हुआ है ।