बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC CDPO Prelims Result 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
सीडीपीओ की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए 96840 अभ्यर्थियों में से कुल 883 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अब इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा में सभी 883 सफल घोषित अभ्यर्थी आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि सीडीपीओ की परीक्षा का आयोजन 15 मई 2022 को राज्य के तकरीबन 320 केंद्रों पर किया गया। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि सीडीपीओ की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बाल विकास परियोजना अधिकारी के कुल 55 रिक्तियों को भरा जाएगा।
सीडीपीओ की प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा जिसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार होगा। अंतिम चयन साक्षात्कार में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।
How to Check BPSC CDPO Prelims Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए BPSC CDPO Prelims Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब रोल नंबर की मदद से चेक करें।
-अंत में प्रिंट निकाल लें।