LIC Q4 result: देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने अपने चौथे तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है जिसमे कहा गया कि LIC का शुद्ध लाभ 13,191 करोड़ रुपये पहुंच गया जो बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही से पांच गुना से अधिक है। एलआईसी कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी प्रेषित की और क्या क्या कहा कंपनी ने पढ़िए विस्तार से…
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIFE INSURANCE CORPORATION OF INDIA) ने 31 मार्च 2023 (वित्त वर्ष 2023) को समाप्त वर्ष हेतु अपने प्रदर्शन को सभी के सामने रखते हुए कहा कि…
* 62.58% बाजार हिस्सेदारी के साथ मार्केट लीडर, 16.67% की एफवाईपीआई में वृद्धि
* कर पश्चात लाभ 36,397 करोड़ रुपए
* बोर्ड ने 3 रु प्रति शेयर लाभांश की अनुशंसा की (पिछले वर्ष 1.50/- रु. प्रति शेयर)
* नव व्यवसाय का मूल्य (सकल) 16.46% की वृद्धि से 11,553 करोड़ रुपए हुआ
* वीएनबी मार्जिन (शुद्ध) 110 बीपीएस बढ़कर 16.2 % हुआ, सूचीबद्ध से अब तक उच्चतम
* इंडियन एंबेडेड वैल्यू(आईईवी) 7.53 % की बढ़त के साथ 5.82 लाख करोड़ रुपए हुई
* एयूएम 7.65% की बढ़त के साथ 43.97 लाख करोड़ रुपए हुआ
* वित्त वर्ष 2023 के व्यक्तिगत व्यवसाय के अंतर्गत 2.04 करोड़ पॉलिसियाँ बेची गई
* 13वी माह सततावृत्ति, प्रीमियम आधार पर 150 बीपीएस का सुधार कर 77.09% हुआ।
24 मई 2023, मुंबई: भारतीय जीवन बीमा निगम (“एलआईसी”) के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए अनुमोदित और स्वीकृत स्टैंडअलोन और समेकित वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। नीचे हमारे स्टैंडअलोन परिणामों की मुख्य विशेषताएँ दी गई हैं।
31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष में, एलआईसी ने 31 मार्च 2022 को समाप्त पिछले वर्ष के 4.27.419 करोड़ रुपए की तुलना में 4.74,005 करोड़ रुपए के साथ कुल प्रीमियम आय में 10.90% की वृद्धि दर्ज की।
प्रथम वर्ष प्रीमियम आय (FYPI)(IRDAI के अनुसार) द्वारा मापी गई बाजार हिस्सेदारी के संदर्भ में, निगम ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 62.58% की बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम ने व्यवसाय में अपना नेतृत्व बनाए रखा है। इसके अतिरिक्त आईआरडीएआई के आकड़ों के अनुसार एलआईसी ने प्रथम वर्ष प्रीमियम आय वित्तीय वर्ष 2022 में 1.98 लाख करोड़ रु. की तुलना में 16.67% की वृद्धि के साथ वित्तीय वर्ष 2023 में 2.32 लाख करोड़ रु. • हुई हैं।
31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के 4043.12 करोड़ रुपए की तुलना में 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए कर पश्चात लाभ (पीएटी) 36,397.40 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2022-23 के लाभ में 27.240.75 करोड़ रुपए (कर भुगतान के पश्चात) की राशि का हस्तांतरण शामिल है जो नॉन पार से शेयरधारकों के खाते में उपलब्ध सॉल्वंसी मार्जिन पर अभिवृद्धि है।
निदेशक मंडल ने 3 रुपए प्रति शेयर के लाभांश की भी अनुशंसा की है, जो 1897 करोड़ रुपए के लाभांश भुगतान के रूप में परिवर्तित होता है।
वार्षिक प्रीमियम समतुल्य (एपीई) के आधार पर 31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए कुल प्रीमियम 50,390 करोड़ रुपए था जिसमें वार्षिक आधार पर 12.49% की वृद्धि के साथ 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए कुल प्रीमियम 56,682 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 2023 के लिए, इसमें से 68.22% (38,667 करोड़ रुपए) व्यक्तिगत व्यवसाय द्वारा और 31.78 % ( 18,015 करोड़ रुपए) समूह व्यवसाय द्वारा अर्जित किया गया था।
वित्त वर्ष 2023 के दौरान व्यक्तिगत व्यवसाय एपीई वर्ष दर वर्ष 8.70% के साथ बढ़ा। व्यक्तिगत व्यवसाय के अंतर्गत, एपीई आधार पर पार उत्पादों की हिस्सेदारी 91.11% और नॉन पार उत्पादों की हिस्सेदारी 8.89% थी। पिछले वर्ष 31 मार्च 2022 (14,818 करोड़ रु) की तुलना में वित्त वर्ष 2023 (18,015 करोड़ रु.) में समूह एपीई में 21.57% की वृद्धि हुई।
31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए, 13वें महीने और 61वें महीने के लिए प्रीमियम के आधार पर सततावृत्ति अनुपात क्रमशः 77.09% और 61.80% थे। 31 मार्च 2022 को समाप्त पिछले वर्ष के लिए तुलनीय सलतावृत्ति अनुपात क्रमश: 75.59% और 61% थे।
31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए, 13वें महीने और 61वें महीने के लिए पॉलिसी की संख्या के आधार पर सततावृत्ति अनुपात क्रमशः 64.28% और 49.86% था। 31 मार्च 2022 को समाप्त पिछले वर्ष के लिए तुलनीय सततावृत्ति अनुपात क्रमशः 63.45% और 49.86% थे 13वें महीने के लिए प्रीमियम और पॉलिसी दोनों आधार पर सततावृत्ति में सुधार हुआ है जबकि 61वें महीने के लिए प्रीमियम आधार पर सततावृत्ति में सुधार हुआ है।
प्रबंधन के अधीन परिसंपत्तियाँ 31 मार्च 2023 को बढ़कर 43.97 लाख करोड़ रुपए हो गई, जिसमें 31 मार्च 2022 को
40.85 लाख करोड़ रुपए की तुलना में वर्ष दर वर्ष 7.65% की वृद्धि दर्ज की गई। पॉलिसीधारकों के धन के निवेश पर असंबंधित लाभों को छोड़कर प्रतिफल 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए 8.29% था जबकि 31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए 8.55% था।
31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए 1.85 की तुलना में 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए सॉल्वेंसी अनुपात 1.87 (वित्त वर्ष 2023 के लिए प्रस्तावित अंतिम लाभांश 3/- रु. प्रति शेयर पर विचार करने से पूर्व) हैं और 1.86 (वित्त वर्ष 2023 के लिए प्रस्तावित अंतिम लाभांश पर विचार करने के पश्चात) होगा।
31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए नव व्यवसाय का मूल्य (वीएनबी) (सकल) 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए पिछले वर्ष के 9,920 करोड़ रुपए के मुकाबले 16.46% की वृद्धि के साथ 11,553 करोड़ रु. था। 31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए 15:10% (शुद्ध) की तुलना में 31 मार्च, 2023 को समाप्त वर्ष के लिए वीएनबी मार्जिन 16:20% (शुद्ध) है।
31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए व्यक्तिगत व्यवसाय का सकल वीएनबी 7,571 करोड़ रुपए था और समूह व्यवसाय के लिए 3,982 करोड़ रुपए था। व्यक्तिगत और समूह व्यवसाय के लिए सकल वीएनबी मार्जिन क्रमशः 19.60% और 22.10% थे। व्यक्तिगत व्यवसाय के अंतर्गत, पार व्यवसाय, नॉन पार व्यवसाय (संबद्ध व्यवसाय सहित) का क्रमशः 14.60% और 70.40% का सकल वीएनबी मार्जिन था।
निगम का इंडियन एंबेडेड वैल्यू 31 मार्च 2023 को 5,82,243 करोड़ रुपए के रूप में निर्धारित किया गया है, जबकि 31 मार्च 2022 को 5,41,492 करोड़ रुपए और 30 सितंबर 2022 को 5,44,291 करोड़ रुपए था। इंडियन एंबेडेड वैल्यू में वर्ष दर वर्ष आधार पर 7.53% की दर से वृद्धि हुई है।
हम अपने ग्राहकों के लाभ के लिए तकनीकि को अपनाने और अपनी डिजिटल उपस्थिति और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रहे हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष सिद्धार्थ महान्ति ने कहा कि हमारे नतीजे छह दशकों से अधिक की अवधि में देश के कोने-कोने में फैले हमारे कारोबार की दृढ़ता को प्रदर्शित करते हैं। समग्र उत्पाद मिश्रण में नॉन पार उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ने की दिशा में हमारे प्रयास रंग ला रहे हैं। लाभ, वीएनबी मार्जिन और एंबेडेड वैल्यू में वृद्धि के साथ, हम राष्ट्र और इसके नागरिकों की सेवा में अपनी विकास यात्रा जारी रखने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।
2047 तक सभी के लिए बीमा हेतु विनियामक पहले बीमा क्षेत्र के विकास हेतु अवसरों को प्रस्तुत करेंगी तथा हम उन विकास के अवसरों में सहभागिता हेतु प्रतिबद्ध हैं। जैसे-जैसे हम अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आगे बढ़ेंगे, हम अपने सभी हितधारकों के लिए बेहतर मूल्य सृजित करने का प्रयास करेंगे। अंत में हमारे ऊपर भरोसा करने के लिए अपने सभी पॉलिसी धारकों, अभिकर्ताओं, कर्मचारियों और शेयर धारकों का धन्यवाद करते हैं।”