खाद्य वस्तुओं और कच्चे पेट्रोलियम की कीमतों में गिरावट के चलते थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर 2022 में घटकर 4.95 प्रतिशत हो गई। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति नवंबर 2022 में 5.85 प्रतिशत और दिसंबर 2021 में 14.27 प्रतिशत थी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के हवाले से खबर दी गई है कि अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर दिसंबर 2022 में गिरकर 4.95% हो गई, जबकि नवंबर 2022 में यह 5.85% दर्ज की गई थी।
The annual rate of inflation based on all India Wholesale Price Index (WPI) falls to 4.95% for December 2022 against 5.85% recorded in November 2022: Ministry of Commerce & Industry
The annual rate of inflation based on all India Wholesale Price Index (WPI) falls to 4.95% for December 2022 against 5.85% recorded in November 2022: Ministry of Commerce & Industry pic.twitter.com/1tkXSqGf97
— ANI (@ANI) January 16, 2023
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि खाद्य वस्तुओं में मुद्रास्फीति (-)1.25 प्रतिशत थी, जबकि ईंधन और बिजली में यह दिसंबर 2022 के दौरान 18.09 प्रतिशत थी। निर्मित उत्पादों में मुद्रास्फीति 3.37 प्रतिशत थी।