देश के कई राज्यों में अभी भी तांत्रिक जादू टोना में कई लोग आकर जहां एक और अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं वही अपराध की दुनिया में भी शामिल हो रहे हैं। तांत्रिक बाबाओं की बातों पर विश्वास करके पढ़े लिखे लोग भी अन्य लालच के चलते अमानवीय व्यवहार करने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।
ऐसी एक ताजी घटना पुणे में घटित हुई जहां डीसीपी सुहेल शर्मा ने जानकारी देकर बताया कि किसी तांत्रिक बाबा के काले जादू के झांसे में आकर एक परिवार में एक पति के द्वारा अपनी पत्नी को मानव हड्डियों से बने पाउडर का सेवन करने के लिए मजबूर किया गया। तांत्रिक समेत आरोपी परिवार के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुणे के DCP जोन-3 के सुहैल शर्मा ने बताया कि पुणे में बच्चे का गर्भ धारण करने की उम्मीद में एक महिला को काले जादू के तहत मानव हड्डियों से बने पाउडर का सेवन करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पति, ससुराल वालों और एक तांत्रिक समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है।
पुणे में बच्चे का गर्भ धारण करने की उम्मीद में एक महिला को काले जादू के तहत मानव हड्डियों से बने पाउडर का सेवन करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पति, ससुराल वालों और एक तांत्रिक समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है: सुहैल शर्मा, DCP जोन-3, पुणे (20.01) pic.twitter.com/qfZk2QEDWE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
बाजार में बच्चों को बेच रही महिला गिरफ्तार
दूसरी और देश में बच्चों के खरीद-फरोख्त की घटना का मामला सामने आया है जहां बच्चों की खरीद-फरोख्त के केस लगातार बेतरतीब तरीके से बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग बच्चों के मामले में बेहद सक्रिय नजर आता है क्योंकि छोटे बच्चों को आराम से बहलाया पर्स लाया जा सकता है ऐसा ही एक बच्चे को बहला-फुसलाकर खरीद फरोख्त का मामला सामने आया है। जहां एक महिला के द्वाराvबाजार में एक बच्चे को बेचने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर छापेमारी कर महिला को गिरफ्तार किया गया।
उदयपुर सविना के SHO योगेंद्र व्यास ने बताया कि थाना सविना सर्किल में एक सूचना मिली थी कि एक महिला बच्चे को बेचने के लिए किसी जगह खड़ी है। महिला को गिरफ़्तार किया गया। पता चला है कि ये महिला छोटे बच्चों की खरीद फरोख्त करती थी। महिला के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
थाना सविना सर्किल में एक सूचना मिली थी कि एक महिला बच्चे को बेचने के लिए किसी जगह खड़ी है। महिला को गिरफ़्तार किया गया। पता चला है कि ये महिला छोटे बच्चों की खरीद फरोख्त करती थी। महिला के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है: योगेंद्र व्यास, SHO, सविना, उदयपुर (20/01) pic.twitter.com/4YAwRfigMF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023