उत्तर प्रदेश में मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बाप ने बेटे को गलत कार्यों से रोका तो बेटे ने बाप के पेट में गोली मार दी। जानकारी के अनुसार जाकिर कॉलोनी यू पी किराना स्टोर वाली गली में नफीस पुत्र तुफैल अपने परिवार के साथ रहता है। उसका बेटा खुशहाल भी साथ में ही रहता है।
जानकारी के अनुसार उसका बेटा खुशहाल कई मामलों में जेल जा चुका है। बेटे की गलत हरकतों के कारण नफीस काफी परेशान था। शनिवार को खुशहाल कहीं फायरिंग कर रहा था, जिसकी शिकायत लोगों ने नफीस से की। नफीस ने खुशहाल को समझाने का प्रयास किया, जिस पर खुशहाल ने नफीस के पेट में गोली मार दी।
इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान आरोपी पुत्र फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से मेडिकल के लिए रेफर किया गया।