देहरादून से प्रयागराज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का चंदौसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला के साथ घटी वारदात
संभल चंदौसी के SHO केबी सिंह ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी है कि 16 जनवरी को चंदौसी से सूबेदार गंज प्रयागराज के पास जा रही थी। स्टेशन पर एक टीटीई राजू सिंह जो उसका परिचित है। उसने उसे AC 1 कोच में भेज दिया। रात 10 बजे के करीब टीटीई ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ एक और व्यक्ति था। उन्होंने बताया कि टीटीई राजू सिंह को पकड़ लिया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है।
टीटीई राजू सिंह को पकड़ लिया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान की जा रही है: केबी सिंह, SHO चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/u9BlE4zEql
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2023
जॉच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपनी पहले से परिचित इस महिला को पानी के साथ नशीला पदार्थ पिला दिया था। फिर टीटीई ने मौका पाकर चंदौसी और अलीगढ़ के बीच रात 10 बजे के आसपास महिला के साथ रेप किया। आरोपी के अनुसार महिला ने चिल्लाने और भागने की कोशिश की लेकिन बेहोशी में भाग नहीं सकी। बताया गया यह घटना 16 जनवरी को संभल जिले के चंदौसी इलाके की है।
चंदौसी रेलवे पुलिस स्टेशन के SHO केबी सिंह द्वारा आरोपी टीटीई की पहचान राजू सिंह के रूप में की गई। पीड़ित महिला ने संभल जिले के राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद GRP ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने रविवार (22 जनवरी) को यह जानकारी दी। दूसरी ओर रेलवे ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है।