अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर यूपी STF के ADG अमिताभ यश ने लखनऊ में कहा कि यह यूपी पुलिस और STF के लिए ज़रूरी केस था क्योंकि एक केस में एक मुख्य गवाह जिसे यूपी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी उसकी हत्या कर दी गई थी।
इस केस में आज दो शूटर को एनकाउंटर में मारा गया। इनके पास से परिष्कृत विदेशी हथियार मिले।
दूसरी ओर प्रयागराज के DGC गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि आज CJM के पास अतीक अहमद और अशरफ को पेश किया गया। इसमें दोनों पक्षों की बहस हुई 167 CRPC के तहत रिमांड स्वीकृत किया गया। इसमें दिनांक 26.04.2023 की तिथि निहित की गई है। IO द्वारा साक्ष्य जुटाने के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की गई है। रिमांड पर बहस जारी है।
#WATCH आज CJM के पास अतीक अहमद और अशरफ को पेश किया गया। इसमें दोनों पक्षों की बहस हुई 167 CRPC के तहत रिमांड स्वीकृत किया गया। इसमें दिनांक 26.04.2023 की तिथि निहित की गई है। IO द्वारा साक्ष्य जुटाने के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की गई है। रिमांड पर बहस जारी है: गुलाब… pic.twitter.com/fPAo8iNKcL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
बता दें कि पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। CM योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर CM के सामने रिपोर्ट रखी गई है।
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में कहा कि मैं STF टीम को बधाई देता हूं। जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं, उसे फांसी होगी और अगर पुलिस से भिड़ेगा तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी होगी। यह बहुत ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है।
#WATCH मैं STF टीम को बधाई देता हूं। जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं, उसे फांसी होगी और अगर पुलिस से भिड़ेगा तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी होगी। यह बहुत ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उत्तर… pic.twitter.com/V6SfDm3TcX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
इससे पहले झांसी में यूपी पुलिस ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी को मुठभेड़ में मार गिराया।दोनों उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे।
उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने प्रयागराज में कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है…पुलिस ने बहुत सहयोग किया।
#WATCH मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है…पुलिस ने बहुत सहयोग किया: अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया पाल, प्रयागराज pic.twitter.com/NMKCmukgT4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में कहा कि कानून व्यवस्था को अगर देखना हो और सामान्य नागरिक कैसे अपने को सुरक्षित महसूस करता है यह देखना हो तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी से सीख लेनी चाहिए।
गौरतलब है कि यूपी STF ने जानकारी देकर बताया था कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था।