गुजरात के नडियाद में बीएसएफ जवान की पीट-पीटकर हत्या मात्र इसलिए कर दी गई क्योंकि वह अपनी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने का विरोध कर रहा था। इस मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मेलजीभाई वाघेला नाम का BSF जवान शनिवार को चकलासी गांव में उस 15 वर्षीय लड़के के घर गया था जिसने अश्लील ऑनलाइन वीडियो पोस्ट किया था।कहा जा रहा है कि लड़के के परिवार वालों ने बीएसएफ जवान पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पुलिस के पास दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि जवान अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ उस लड़के के घर गया था। बातचीत के दौरान दोनों परिवारों के बीच में हाथापाई हो गई और अंत में लड़के के परिवार वालों ने बीएसएफ जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
गुजरात के नडियाद में अपनी बेटी के अश्लील वीडियो के प्रसार का विरोध करने पर बीएसएफ के एक जवान की हत्या कर दी, 7 गिरफ़्तार।
डिप्टी SP वीआर बाजपेयी ने कहा, “चकलासी के एक गांव में मृतक अपने परिवार के साथ 24 दिसंबर की रात ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने वाले 15 वर्षीय लड़के के घर गए थे।”(26.10)
इसपर बातचीत करने के दौरान दूसरी पक्ष की ओर से BSF जवान पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 302, 307, 323, 504, 143, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर सातों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है: डिप्टी SP, नडियाड (26.10)
इसपर बातचीत करने के दौरान दूसरी पक्ष की ओर से BSF जवान पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 302, 307, 323, 504, 143, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर सातों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है: डिप्टी SP, नडियाड (26.10) pic.twitter.com/bGAm1IHAxH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2022