बुलंदशहर के SSP श्लोक कुमार ने बताया कि थाना शिकारपुर में सूचना मिली थी कि एक दंपत्ति अपने घर के बाहर सो रहे थे, जहां वे मृत पाए गए। दंपत्ति की नाबालिग बेटी के द्वारा ही इन दोनों की हत्या की गई है। लड़की ने 20 नशे की गोली इनके खाने में मिला दी। जिससे ये बेहोश हो गए। इसके बाद कुल्हाड़ी के पीछे के हिस्से से सिर पर वार करके हत्या की गई।
थाना शिकारपुर में सूचना मिली थी कि एक दंपत्ति अपने घर के बाहर सो रहे थे, जहां वे मृत पाए गए। दंपत्ति की नाबालिग बेटी के द्वारा ही इन दोनों की हत्या की गई है। लड़की ने 20 नशे की गोली इनके खाने में मिला दी। जिससे ये बेहोश हो गए। इसके बाद कुल्हाड़ी के पीछे के हिस्से से सिर पर वार… pic.twitter.com/wg45UXRkXN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2023
14 वर्षीय नाबालिग के साथ मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलाना ने किया दुष्कर्म
अलीगढ़ के एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि रोरावर थाने पर वादी के द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके 14 वर्षीय नाबालिग के साथ मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलाना ने दुष्कर्म किया। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। आरोपी मौलाना नुमान को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
रोरावर थाने पर वादी के द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके 14 वर्षीय नाबालिग के साथ मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलाना ने दुष्कर्म किया। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। आरोपी मौलाना नुमान को पुलिस ने हिरासत में लिया है: कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी, अलीगढ़ pic.twitter.com/EXqOgjyiB8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2023
गाड़ी और बाइक की हुई टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत
सहारनपुर के SP देहात सागर जैन ने बताया कि तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक पर 5 लोग सवार थे। चालक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन घायलों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। गाड़ी चालक को पुलिस हिरासत में लिया है। मौके पर शांति है।
तेज रफ्तार में आ रही एक गाड़ी की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक पर 5 लोग सवार थे। चालक और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन घायलों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। गाड़ी चालक को पुलिस हिरासत में लिया है। मौके पर शांति है: सागर जैन, SP देहात सहारनपुर pic.twitter.com/GdMjoaopRS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2023