उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा एटीएम से धोखाधड़ी करके पैसा निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस अंतर राज्य गिरोह के द्वारा एटीएम पर फ्रॉड करने के कई मामले अन्य राज्यों में भी पकड़े गए हैं।
उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के SP कमलेश दीक्षित ने बताया कि एक अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया है। इसमें 6 अपराधी शामिल हैं। आरोपी लोगों के साथ धोखाधड़ी करके ATM से पैसे निकालते थे। कई राज्यों में इन्होंने इस फ्रॉड को अंजाम दिया है।
SP कमलेश दीक्षित ने बताया कि ये ATM में गोंद लगा देते थे जिससे ATM कार्ड मशीन में फंस जाता था, दूसरा व्यक्ति फर्जी हेल्पलाइन पर कॉल करवाता था और फिर जानकारी लेकर लोगों के अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे। इनके पास से 75,000 कैश, 48 ATM कार्ड, 65 सिम कार्ड और 2 अवैध तमंचे बरामद हुए हैं।
ये ATM में गोंद लगा देते थे जिससे ATM कार्ड मशीन में फंस जाता था, दूसरा व्यक्ति फर्जी हेल्पलाइन पर कॉल करवाता था और फिर जानकारी लेकर लोगों के अकाउंट से पैसे निकाल लेते थे। इनके पास से 75,000 कैश, 48 ATM कार्ड, 65 सिम कार्ड और 2 अवैध तमंचे बरामद हुए हैं: कमलेश दीक्षित, SP(29.11) pic.twitter.com/KvtxcJ01VK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2022