उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मार्च 2022 तक असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 500-500 रुपये उनके बैंक खातों में भेजेगी। उत्तर प्रदेश की इस घोषणा के बाद यूपी में ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले श्रमिकों की संख्या में उछाल आया है।
17 दिसंबर तक यूपी के 25691084 श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और 27 दिसंबर को सुबह 10:35 बजे तक इनकी संख्या 41550655 हो गई।
27 दिसम्बर तक जिलों की यह थी स्थिति
उत्तर प्रदेश सरकार की इस घोषणा से पहले और कुछ दिन बाद तक ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेश कराने वाले यूपी के जिलों में कुशीनगर अव्वल था लेकिन अब यह खिसक कर चौथे स्थान पर पहुँच गया है।
●अब सीतापुर ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले लोगों की लिस्ट में प्रदेश में नंबर वन है। यहाँ अब तक 1059656 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
●दूसरे स्थान पर 1012216 श्रम कार्ड धारकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
● तीसरे स्थान पर जौनपुर है।
आपको बता दें कि पूरे देश में ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेश के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर 1 पोजीशन पर है। दूसरे पर पश्चिम बंगाल है, जहाँ 23260580 श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन ई-श्रम पोर्टल पर करा चुके हैं। तीसरे नंबर पर बिहार है। सबसे कम 285 रजिस्ट्रेशन लक्ष्य द्वीप में हुआ है। वहीं देश में अब तक 14.82 करोड़ से अधिक लोग ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें 52.70 फीसद महिलाएं और 47.30 फीसद पुरुष हैं।
देशभर में रजिस्ट्रेशन के मामले में युवा श्रमिकों का प्रतिशत सबसे अधिक है। कुल रजिस्ट्रेशन का 61.05 फीसद श्रमिक 18 से 40 आयु वर्ग के हैं और सबसे कम 16-18 आयु वर्ग के किशोर हैं, जिनका प्रतिशत केवल 4.10 फीसद है।
कैसे करें ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
जरूरी दस्तावेज़ क्या होंगे ?
कामगार द्वारा ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं-
• आधार संख्या
• मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़ा हो
• बैंक खाता
यदि किसी कामगार के पास आधार लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम सीएससी पर जा सकता/सकती है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता/सकती है।
आप सीधे हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं, अपने क्रेडेंशियल्स की पुष्टि करने के बाद, ई श्रम पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वैकल्पिक रूप से आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ई श्रम पोर्टल या निकटतम सी एस सी केंद्र पर भी जा सकते हैं।